दिल्ली में सुबह सुबह टीवी टावर स्थित गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आग लगी गई । यह आग कॉलेज की लाइब्रेरी मी लगी । आग लगते ही पूरे कॉलेज अफरातफरी मच गई। वही इस दौरान घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ।
लाइब्रेरी की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल में लगी आग
फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है । यह आग सुबह करीब 9:40 मिनट पर लगी। जिसके बाद कॉलेज अफरातफरी मच गई । पहले आग लाइब्रेरी की पहली मंजिल पर लगी लेकिन बाद में आग ने दूसरी और तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
— Kunal Kashyap (@kunalkashyap_st) May 15, 2025
कूलिंग ऑपरेशन जारी
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।बता दें कि आग इतनी भयंकर थी कॉलोनी में अफरातफरी मच गई।