ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत-पाकिस्तान तुरंत युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। अमेरिका ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की। उन्होंने इसकी जानकारी पोस्ट शेयर करके दी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में लिखी यह बात
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 10, 2025
डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि एक लंबी रात की बातचीत के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तुरंत युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को कॉमन सेंस और ग्रेट इंटेलिजेंस का उपयोग करने के लिए बधाई।
आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू
विदेश मंत्रालय ने कहा कि आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू। गोलीबारी रोकने पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी। पाकिस्तान के DGMO (Director General of Military Operations) ने भारत के साथ बातचीत की पहल की। जिसके बाद भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर लागू करवाया है।
पाकिस्तानी मंत्री ने भी युद्धविराम पर जताई सहमति
Pakistan and India have agreed to a ceasefire with immediate effect. Pakistan has always strived for peace and security in the region, without compromising on its sovereignty and territorial integrity!
— Ishaq Dar (@MIshaqDar50) May 10, 2025
वहीं पाकिस्तान के मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!
आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। आतंकियों ने टूरिस्टों को मारने से पहले उनका धर्म पूछा और फिर उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इस आतंकी हमले के बाद भारत के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। जिसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम आतंकियों ऐसी सजा देंगे जो कल्पना से परे होगी।
आतंकी हमले के 15वें दिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसने भारत पर ड्रोन व मिसाइल से हमले करने शुरू कर दिए, जिसे भारत के डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।