View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Musk got a big shock in the list of world billionaires, Bezos status increased : दुनिया के अमीरों की लिस्ट में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अमीरों की लिस्ट में बड़े रईस एलन मस्क को संभवत: इस साल का सबसे बड़ा झटका लगा है। मस्क की दौलत एक दिन में 22.2 अरब डॉलर कम हो गई है। वहीं, जेफ बेजोस का रुतबा और बढ़ गया है। अब बेजोस दुनिया के दूसरे रईस हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में काबिज रहे मार्क जुकरबर्ग अब तीसरे पोजीशन पर हैं।

मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर क्रैश

मंगलवार को एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर क्रैश हो गए। वॉल स्ट्रीट में टेस्ला के शेयर 8.39 प्रतिशत लुढ़क गए। इससे इसका मार्केट कैप नवंबर के बाद पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे चला गया। क्योंकि, जनवरी में मस्क की कंपनी की कार टेस्ला की बिक्री में गिरावट आई थी। 

टेस्ला की बिक्री में 45% की गिरावट

यूरोपीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने बताया कि यूरोप में टेस्ला की बिक्री में 45% की गिरावट आई, जबकि यूरोप में ईवी की कुल बिक्री में 37% की बढ़ोतरी हुई। इसका असर मस्क के नेटवर्थ पर भी पड़ा और उनकी दौलत एक ही दिन में 22.2 अरब डॉलर कम होकर 358 अरब डॉलर रह गई।

जेफ बेजोस बने अरबपति नंबर दो

दूसरी ओर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की संपत्ति में वैसे तो मामूली बढ़त देखने को मिली, लेकिन उनकी रैंकिंग में बड़ा फायदा देखने को मिला। अब बेजोस 233 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स हैं।

मार्क जुकरबर्ग को भी लगा झटका

एक दिन पहले तक दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग काबिज थे। मंगलवार को उनकी संपत्ति में 3.67 अरब डॉलर की सेंध लग गई। इससे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एक पायदान नीचे सरक गए।

बर्नार्ड अर्नाल्ट एक पायदान ऊपर

बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत भी 1.16 अरब डॉलर कम हुई, लेकिन उन्हें भी एक स्थान का फायदा हुआ और वह चौथे स्थान पर पहुंच गए। बर्नार्ड को फायदा लैरी एलिसन के एक पायदान नीचे आने से हुआ। मंगलवार को एलिसन की संपत्ति में 2.59 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से कुल संपत्ति के मामले में बर्नार्ड उनसे आगे निकल गए। बर्नार्ड का नेटवर्थ अब 192 अरब डॉलर है और लैरी एलिसन का 190 अरब डॉलर।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क