खबरिस्तान नेटवर्क: गुजरात की एक मशहूर अखबार गुजरात समाचार के मालिक बाहुबली शांतिलाल शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया है।
ED की टीम ने तलाशी के बाद किया गिरफ्तार
बाहुबली शाह और उनके भाई श्रेयांस शाह गुजरात समाचार पब्लिकेशन्स ग्रुप के संयुक्त मालिक हैं। इसकी शुरुआत 1932 में हुई थी। मीडिया हाउस के अलावा बाहुबली शाह 15 से ज्यादा व्यावसायिक संस्थाओं के साथ जुड़े हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 मई की सुबह दोनों भाईयों से जुड़े कई परिसरों में इनकम टैक्स की टीमें पहुंची थी। परिसरों की तलाशी भी ली गई। इसके बाद वहां पर ED की टीम पहुंची। ED ने उनके कार्यालयों और आवासीय परिसरों की तलाशी की। इसके बाद शाह को गिरफ्तार कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उनको वीएस अस्पताल में भी ले जाया गया था लेकिन शाह ने कहा कि उनको निजी अस्पताल में ले जाया गया था लेकिन शाह ने कहा कि उनको निजी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद जाइडस अस्पताल में उनका इलाज करवाया गया।
कांग्रेस सरकार ने लगाए गंभीर आरोप
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाह की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा सच के लिए खड़े होने की सजा देना भाजपा का मोटो रहा है। गुजरात समाचार हमेशा सत्ता के खिलाफ खड़ा रहा है चाहे वो कोई भी हो हाल ही में उन्होंने भारत-पाकिस्तान विवाद को लेकर बीजेपी सरकार और पीएम मोदी को आइना दिखाया। गुजरात समाचार के मालिक बाहुबली शाह को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
Punishment to stand up for Truth has been the motto of the BJP government.
Leading Gujarati newspaper Gujarat Samchar has always stood up against power, who so ever it be. However, showing mirror to BJP Government and PM Modi in the recent India – Pakistan fallout has ensured… pic.twitter.com/09gfFouuWc— Shaktisinh Gohil MP (@shaktisinhgohil) May 15, 2025
हर मीडिया गोदी मीडिया नहीं है
गोहिल ने आगे कहा कि कुछ समय पहले जब शाह के परिसरों में छापेमारी हुई थी तो उनका परिवार अपनी मां स्मृतिबेन के मृत्यु के शोक में डूबा हुआ था। उन्होंने लिखा कि – बाहुबली एक वरिष्ठ नागरिक हैं और उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कते हैं, मैं मोदी सरकार की इस ज्यादती की कड़ी निंदा करता हूं, अपना काम कर रहे मीडिया को बेरहमी से निशाना बनाया जा रहा है। बीजेपी को पता होना चाहिए कि हर मीडिया गोदी मीडिया नहीं है और अपनी आत्मा को बेचने के लिए तैयार नहीं है। मैं गुजरात समाचार और सत्ता के सामने सच बोलने वाले सभी मीडिया के साथ खड़ा हूं।
एक्स हैंडल किया ब्लॉक
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले दिनों गुजरात समाचार के एक्स हैंडल को ब्लॉक कर दिया गया था। खबर लिखे जाने तक उनका अकाउंट ब्लॉक ही है। इस मामले में अभी राज्य सरकार या ED की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
