View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दैनिक ट्रिब्यून वेबसाइट के अनुसार, भारतीय सेना ने बताया कि कैसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान द्वारा स्वर्ण मंदिर सहित पंजाब के अलग-अलग शहरों पर किए गए संभावित मिसाइल और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। सेना ने मीडिया के सामने पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन के मलबे को दिखाया जिसको भारतीय वायु रक्षा तंत्र ने हवा में ही निशाना बनाकर नष्ट कर दिया था। 

मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने बताया 

15 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने इस दौरान कहा कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान की सेना ने अपने प्रशिक्षित आंतकियों के जरिए पहलगाम में देशी विदेशी निहत्थे पर्यटकों पर हमला करवाया जिसको पूरा विश्व जानता है। इसके बाद देशभर के लोगों में फैले आक्रोश के बीच भारत ने मजबूत नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया किसी भी आम नागरिक या सैन्य ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया लेकिन पाकिस्तान की ओर से 7 मई की रात को जानकारी मिली कि वहां की सेना धार्मिक स्थलों खासतौर पर अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की योजना बना रही है। 

स्वर्ण मंदिर पर नहीं आने दी आंच 

मेजर जनरल शेषाद्रि ने कहा कि – ‘पाकिस्तान की मंशा यह थी कि स्वर्ण मंदिर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करें। हमें जैसे ही इसकी पुख्ता जानकारी मिली हमने उसी समय कार्रवाई करते हुए आधुनिक वायु रक्षा प्रणालियां जैसे कि आकाश मिसाइल सिस्टम और L-70 एयर डिफेंस गन को तैनात किया। नतीजा यह रहा कि हमने स्वर्ण मंदिर को एक आंच भी नहीं आने दी। आगे उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा आतंकियों का सहारा लिया तो उसको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित हुआ है खत्म नहीं। इसका अगला चरण कहीं और निर्णायक और व्यापक होगा’। 

सेना के द्वारा दिखाई गई क्षतिग्रस्त मिसाइलें और ड्रोन इस बात का प्रमाण थी कि भारत की तैयारियां हर स्तर पर मजबूत हैं और पाकिस्तान की किसी भी दुस्साहसिक हरकत का माकूल जवाब देने में सक्षम हैं। मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने कहा कि भारतीय सेना ने सिर्फ आतंकवाद और आतंकी ठिकानों को बिना किसी अतिरिक्त नुकसान को निशाना बनाया और स्टीक तरीके से नाश किया। भारत में किसी भी उपयुक्त और उचित टार्गेट के अभाव से पाकिस्तानी सेना ने जानकर भारतीय सैन्य ठिकानों और सिविल इलाकों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी आर्मी के लिए सभी टार्गेट जायज हैं मगर भारतीय सेना उनके नापाक मंसूबों को कभी भी सफल नहीं होने देगी। 

अभी भी ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा हैं – भारतीय सेना जवा 

भारतीय सेना के एक जवान ने इस दौरान कहा कि – ‘इस वक्त हम ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा हैं। 8-9 मई की रात को दुश्मन ने अचानक हम पर फायरिंग की और घुसपैठ की कोशिश की। हमने दुश्मन पर अचूक फायरिंग की और उसकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। हमारी फायरिंग का नतीजा यह हुआ कि सुबह तक दुश्मन अपने घुटनों पर आ गए और अपनी पोस्ट पर सफेद झंडा लहरा दिया। हम अपने देशवासियों को यह भरोसा दिलाते हैं कि जब तक देश की सीमाओं पर भारतीय सेना तैनात है तब तक कोई भी इस देश की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता’। 

 

 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क