View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सऊदी अरब ने हज से पहले अपने वीजा नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत-पाकिस्तान के साथ साथ दुनिया के 14 देशों के वीजा पर बैन लगा दिया है। यह बदलाव बिना रजिस्ट्रेशन हज में शामिल होने वालों को रोकने के लिए अस्थाई तौर पर किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों के पास उमराह का वीजा है वे 13 अप्रैल तक सऊदी अरब पहुंच जाएं। इस साल की हज यात्रा 4 जून से 9 जून तक चलने वाली है।

मल्टीपल एंट्री वीजा बंद

सरकार के फैसले अनुसार यह बैन फैमिली, बिजनेस और उमराह वीजा पर लागू किया जाएगा। साथ ही अब इन देशों को मल्टीपल एंट्री वीजा नहीं मिलेगा, इसे अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। अब सरकार सिर्फ सिंगल एंट्री वीजा ही जारी करने वाली है। हालांकि बता दें कि यह बैन मिड जून यानी हज पूरा होने तक ही लगाया जाएगा। जून के बाद वीजा सेवाएं फिर से सामान्य हो सकती हैं।

कौन से हैं वह 14 देश

सऊदी अरब ने जिन 14 देशों के वीजा नियमों में बदलाव किया है, उसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, टयूनीशिया और यमन शामिल हैं। इन्हीं देशों से सबसे ज्यादा लोग हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाते हैं। सऊदी अधिकारियों ने यात्रियों से नए नियमों की पालन करने को कहा है। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों की उल्लंघना करता है, तो अगले पांच साल तक सऊदी अरब में उसकी एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी। 

अस्थाई तौर पर नियमों में बदलाव

दरअसल, बता दें कि बीते साल हज यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई थी। जिसमें क़रीब 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इससे सऊदी सरकार की विश्व स्तर पर बड़ी निंदा हुई थी। सरकार के इस बार के फैसले से यह साफ है कि हज यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्थाई तौर पर नियमों में बदलाव किया गया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क