View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: अगर आप फिलीपींस जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए बिना वीजा प्रवेश की घोषणा कर दी है। इससे पर्यटकों के लिए यात्रा आसान हो गई है। भारतीय अब 14 दिनों तक पर्यटन के लिए वीजा के बिना फिलीपींस में रह सकते हैं। इसके लिए वैध पासपोर्ट, आवास प्रमाण और वापसी टिकट जरुरी है। यह सुविधा सिर्फ पर्यटन उद्देश्य से यात्रा करने वालों के लिए है। आपको बता दें कि फिलीपींस भारतीय पर्यटकों के बीच में तेजी से पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है और अब अधिक सुव्यवस्थित वीजा प्रक्रियाओं के साथ वहां जाना आसान हो जाएगा। नई दिल्ली में फिलीपींस के दूतावास के अनुसार, भारतीय नागरिक अब दो तरह के अल्पकालिक वीजा फ्री एंट्री का फायदा उठा पाएंगे। 

दो अलग-अलग वीजा फ्री एंट्री हुई शुरु 

नए नियमों के मुताबिक, भारतीय यात्रियों के अलग समूहों के दो अलग-अलग वीजा फ्री एंट्री शुरु हुई है। भारतीय नागरिक वीजा के लिए आवेदन किए बिना पर्यटन के लिए फिलीपींस में 14 दिनों  तक रह सकते हैं। 

फिलीपींस में कोई नेगेटिव आव्रजन इतिहास नहीं है 

भारतीय यात्री जो वीजा फ्री एंट्री की योग्यता को पूरा नहीं करते हैं वे ई-वीजा मार्ग का इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। आधिकारिक ई-वीजा पोर्टल के जरिए से उपलब्ध 9 (ए) अस्थायी आंगतुक वीजा 30 दिन के एकल प्रवेश प्रवास की अनुमति देता है। 

इन दिनों में भी भारतीयों को मिली है वीजा फ्री एंट्री 

फिलीपींस से पहले कुल 58 देशों में भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री होती है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, भारतीय नागरिक बिना वीजा के 58 देशों का दौरा कर सकते हैं। इन देशों में इंडोनेशिया और मॉरीशस जैसे मुल्क भी शामिल हैं। इस सूची में कई अफ्रीकी देश भी शामिल हैं। अफ्रीका में केन्या और जिम्बाब्वे जैसे स्थान भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री के लिए उपलब्ध हैं। ओशिनिया में, फिजी, माइक्रोनेशिया, पलाऊ द्वीप, वानुअतु जैसे देश भी लिस्ट में हैं। इसके अलावा अंगोला, बारबडोस, भूटान, बोलिविया, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड, बुरुंडी, कंबोडिया, केप वर्डे आइसलैंड, कोमोरो आइसलैंड, कूक आइसलैंड, डिजीबोरी, डोमिनिका, इथोपिया, फिजी, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किरीबाटी, लाओस, मकाओ, मेडागास्कर, मलेशिया, माल्दीव, मार्शल आइसलैंड, मॉरिशस, माइक्रोनेशिया, मंगोलिया, म्यांमार, मोंटेसेराट, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, नेपाल, नियू, पलाऊ आइसलैंड, कतर, रवांडा, समोआ, स्नेगल, सेशल्स, सेरा लिओन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट लूसिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेंट, तनजानिया, थाइलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालू, वानुअतु, ज़िम्बाब्वे जैसे शहरों में भी वीजा फ्री एंट्री है। 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने फिरौती की मांग को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला में कुदरत का कहर थमने का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क