View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक बड़ा ऐलान किया है। एलन मस्क ने बताया कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अलग होने का फैसला किया है। इसकी जानकारी खुद एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। पिछले दिनों एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल टैक्स बिल की भी खुलकर आलोचना की थी। इसके बाद ट्रंप और मस्क के बीच में मतभेद की खबरें भी सामने आई थी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति का किया धन्यवाद 

एलन मस्क ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि – ‘मेरा विशेष सरकारी कर्मचारी के तौर पर निर्धारित समय खत्म हो रहा है। मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्यर्थ व्यय को कम करने के अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।  DOGE मिशन समय के साथ और मजबूत होता जाएगा क्योंकि यह पूरे सरकार में जीवन का एक तरीका बन जाएगा’।

चुनाव अभियान में ट्रंप का किया था समर्थन 

राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान दोनों के बीच अच्छे संबंध बने थे। मस्क ने ट्रंप प्रशासन में एक वरिष्ठ सलाहाकार के तौर पर काम किया है। मस्क ने ट्रंप की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए 25 डॉलर का योगदान भी दिया था। 

बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर हुआ था दोनों में विवाद 

इससे पहले टेस्ला के मालिक मस्क ने कहा था कि वह राष्ट्रपति के द्वारा बिग ब्यूटीफुल बिल कहे जाने से निराश हैं। उन्होंने सीबीएस के दिए इंटरव्यू में कहा कि यह बिल न सिर्फ भारी खर्च वाला है बल्कि यह उनके सरकारी दक्षता विभाग के प्रयासों को भी कमजोर करता है। यह संघीय घाटे को बढ़ाता है। मंगलवार को प्रसारित इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि – मुझे लगता है कि एक बिल बड़ा हो सकता है या सुंदर हो सकता है लेकिन मुझे नहीं पता कि यह दोनों हो सकता है। हालांकि मस्क के इस बयान पर अभी तक व्हाइट हाउस के अधिकारियों का कोई जवाब नहीं आया है। यह बिल टैक्स में कटौती और सख्त आव्रजन नीति को बढ़ावा देने की बात करता है। इस बिल को मंगलवार को सांसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पास किया गया और सीनेट में इस पर बहस चल रही है। 

इस विभाग में काम करते थे मस्क 

आपको बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने सरकारी दक्षता विभाग का गठन किया। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने मस्क को सौंपी है। यह विभाग सरकारी खर्चों में कटौती के लिए काम कर रहा है। 

 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने फिरौती की मांग को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला में कुदरत का कहर थमने का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क