अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में बुधवार रात पैसेंजर्स से भरा एक प्लेन की आर्मी हेलिकॉप्टर के साथ टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों क्रैश होकर पोटोमैक नदी में गिर गए। हादसे में प्लेन में सवार 60 पैसेंजर्स समेत 64 लोगों की मौत हो गई है।फिलहाल रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुट गई हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई शव बरामद
First that F-35 crash and now this. Unbelievable and scarry. Something doesn’t seem right in the US. #f35crash #flightcrash #TRUMP pic.twitter.com/zhKhnSShwH
— Kaushik Deka (@Kaushik_2016) January 30, 2025
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा चुका है और अब तक कई शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसा US एयरलाइन्स के बॉम्बार्डियर जेट और सेना का ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। सेना के अधिकारियों के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे। अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था।
एयरपोर्ट पर सभी उड़ाने कैंसिल
कंपनी ने रात 9 बजे के बाद इस हादसे की पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक रात 8:50 बजे रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के पास रात विमान हादसे की कई कॉल आईं। फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा पोटोमैक नदी में है।