View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल की मुश्किलें कम नहीं होती दिख रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐपल पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दे डाली है। यदि ऐपल अमेरिका में iPhones की मैन्युफैक्चरिंग नहीं करता तो उस पर टैरिफ लगाया जाएगा। ये कोई पहला मौका नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐपल को टार्गेट किया है। इससे पहले भी ट्रंप ने ऐपल से भारत में मैन्युफैक्चरिंग न करने के लिए कहा था। ऐपल पहले ही चीन से अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भारत और दूसरे देशों में शिफ्ट कर रहा था लेकिन ट्रंप की टैरिफ गेम के बाद कंपनी का प्लान बिगड़ सकता है। 

अपने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि – ‘मैंने ऐपल सीईओ टिम कुक को काफी पहले बता दिया था कि उनके आईफोन जो अमेरिका में बिकेंगे वो अमेरिका में ही बनने चाहिए न कि भारत या फिर किसी और देश में। अगर ऐसा नहीं होता तो अमेरिका में ऐपल को कम से कम 5 फीसदी तक का टैरिफ भुगतान करना पड़ेगा’। 

चीन पर टैरिफ लगाने का किया ऐलान 

ऐपल, ट्रंप और टैरिफ का मामला पिछले दिनों से काफी चर्चा में है। डोनाल्ड ट्रंप ने जब  चीन पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया तो ऐपल के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। इससे बचने के लिए कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भारत और दूसरे देशों में शिफ्ट करने का प्लान भी किया लेकिन ट्रंप चाहते हैं कि कंपनी अमेरिका में बिकने वाले फोन्स को अमेरिका में ही बनाए।

बढ़ जाएगी IPhone की कीमत

वहीं माना यह भी जा रहा है कि ट्रंप के इस फैसले के बाद अमेरिकी बाजार में IPhone की कीमतों में इजाफा हो सकता है। न सिर्फ कीमतों में इजाफा होगा बल्कि कंपनी की सेल्स भी प्रभावित होगी। ऐपल एक प्रमुख अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी है और अमेरिकी राष्ट्रपति के ऐसे ऐलान से कंपन को भारी नुकसान हो सकता है। वहीं जब बीते दिनों ट्रंप ने चीन और भारत दोनों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था तो उस समय  Apple ने अचानक से बहुत से iPhones को अमेरिका भेज दिया था। ये सभी iPhone चीन और भारत में बने थे, जिसे कंपनी से हवाई जहाज से अमेरिका मंगाया था हालांकि, उस समय ट्रंप ने टैरिफ लागू होने की तारीखों को आगे बढ़ा दिया था।

भारत में निर्माण न करने की कही थी बात 

ये कोई पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा कोई बयान दिया है। हाल ही में ट्रंप ने दोहा में एक बिजनेस मीटिंग के समय भी ऐसा ही बयान दिया था। ट्रंप ने कहा था कि – उन्होंने टीम कुक से बात की है और उन्हें भारत में IPhone मैन्युफैक्चर करने से मना किया है। ट्रंप ने कहा था कि मैंने उनसे कहा मेरे दोस्त मैं आपसे बहुत अच्छे से पेश आ रहा हूं आप 500 डॉलर अरब लेकर आ रहे हैं लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि आप भारत में निर्माण कर रहे हैं मैं नहीं चाहता कि आप भारत में निर्माण करें। 

 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने फिरौती की मांग को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला में कुदरत का कहर थमने का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क