View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत-पाकिस्तान बीच युद्धविराम लग गया है। दोनों देशों के बीच शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो गया है। सीजफायर तब लागू होता है जब दो देशों के बीच आपसी सहमति से गोलीबारी, हमले और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए तैयार हो जाते हैं। तब यह सीजफायर लागू होता है।

जानिए क्या होता है सीजफायर

दरअसल सीजफायर को दोनों देशों या फिर सेनाओं के बीच बातचीन और शांति बनाए रखने के लिए किया जाता है। इसमें दोनों देश मामले पर समाधान निकालने पर बातचीत करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय सवालों का जवाब देना होगा। यह पहला मौका नहीं है जब दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ हो।

सीजफायर का मतलब

सीजफायर का मतलब शांति नहीं होता है, बल्कि यह सहमति से रोकी गई लड़ाई होती है, जो खत्म नहीं हुई होती है। शांति तब मानी जाती है जब दोनों देशों के बीच स्थायी समझौता या फिर संधि हो। तब उसे शांति माना जाता है।

1971 में भी हुआ था युद्धविराम

इससे पहले 1971 में भारत-पाक के बीच हुई लड़ाई के दौरान भी युद्धविराम हुआ था। पहले ताशकंद समझौता और बाद में शिमला समझौता हुआ। लाइन ऑफ कंट्रोल जिसे LoC भी कहते हैं, उस पर पाकिस्तान समय-समय पर सीजफायर का उल्लंघन करता हुआ दिखा है।

ट्रंप ने करवाया युद्धविराम

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि एक लंबी रात की बातचीत के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तुरंत युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को कॉमन सेंस और ग्रेट इंटेलिजेंस का उपयोग करने के लिए बधाई।  

शाम 5 बजे से लागू हुआ सीजफायर

विदेश मंत्रालय ने कहा कि आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू। गोलीबारी रोकने पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी। पाकिस्तान के DGMO (Director General of Military Operations) ने भारत के साथ बातचीत की पहल की। जिसके बाद भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर लागू करवाया है।

पाकिस्तान ने भी सीजफायर पर जताई सहमति

वहीं पाकिस्तान के मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।

आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। आतंकियों ने टूरिस्टों को मारने से पहले उनका धर्म पूछा और फिर उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इस आतंकी हमले के बाद भारत के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। जिसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम आतंकियों ऐसी सजा देंगे जो कल्पना से परे होगी।

आतंकी हमले के 15वें दिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसने भारत पर ड्रोन व मिसाइल से हमले करने शुरू कर दिए, जिसे भारत के डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सोमवार 29 जून को सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क