ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान एक बार फिर से अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीजफायर स्वीकार करने के 4 घंटे के अंदर ही पाकिस्तान ने इसे तोड़ दिया है। इसके करीब 3 घंटे बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, आरएसपुरा और नौशेरा सेक्टर में हैवी फायरिंग की। वहीं, राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई। जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर सीजफायर टूटने की जानकारी दी।
This is no ceasefire. The air defence units in the middle of Srinagar just opened up. pic.twitter.com/HjRh2V3iNW
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 10, 2025
ट्रंप के कहने पर राजी हुए सीजफायर के लिए
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हुए। शाम 5 बजे से दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हो गया है। पर अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने फिर से अपनी नापाक हरकते दिखाते हुए भारतीय सीमा के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसका जवाब भारतीय सेना दे रही है।
सीजफायर के बाद पाक ने खोला था एयरस्पेस
सीजफायर के होने के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस खोल दिया था। जिसे कदम माना जा रहा था। एयर स्पेस खोलने के बाद पाकिस्तान ने कहा था कि सब कुछ सामान्य हो चुका है और सभी तरह की उड़ानों के लिए यह खुला रहेगा। क्योंकि तनाव के चलते पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था।
जालंधर में फिल्हाल ब्लैकआउट नहीं
डीसी जालंधर हिमांशु अग्रवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जालंधर में फिल्हाल ब्लैकआउट नहीं किया जा रहा, बल्कि कुछ जगह स्ट्रीट लाईड बंद की गई हैं।
Due to recent news in media and as a precautionary measure we are turning off street lights in some part of Jalandhar. Black out is not called at this time. Plz be calm as Jalandhar is unaffected at this point of time.
Time 9.10 pm
10th MayDC Jalandhar@PbGovtIndia pic.twitter.com/wlFYBdAmxY
— DC Jalandhar (@DCJALANDHAR_PB) May 10, 2025