View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: कनाडा के एक राज्य मैनिटोबा के जंगलों में आग बेकाबू हो गई है। आग के कारण हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। स्थानीय प्रशासन ने हालात देखते हुए इमरजेंसी लागू कर दी है। इसके साथ ही सेना भी बुलाई गई है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी सेना को भेजने की अनुमति दे दी है। मैनिटोबा के प्रीमियर वैब किन्यू ने बताया कि राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा निकासी अभियान चलाया जा रहा है। आग के कारण 17 हजार के करीब लोगों को पलायन करना पड़ा है। 

लोगों को दिए गए शहर छोड़ने के आदेश 

किन्यू ने बताया कि सेना को मदद के लिए भी बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनिटोबा के फ्लिन शहर के जंगलों में लगी आग बहुत ही खतरनाक हो गई है। इसके कारण शहर के करीब 5000 लोगों को शहर छोड़ने का निर्देश दिया गया है। शहर के मेयर ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैल रही है कि सभी लोगों को आधी रात तक शहर छोड़ने का आदेश भी दे दिया गया है। मैनिटोबा के सस्केचेवान इलाके में खतरनाक आग लगी है जो तेजी से फैलती जा रही है। आग के कारण सस्केचेवान में 1200 लोगों को सुरक्षित भी निकाला गया है।

मैनिटोबा में लगातार बढ़ रही हैं आग लगने की घटनाएं 

मैनिटोबा के जंगलों में 22 जगह आग लगी है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे कनाडा से अग्निशमन विभाग के लोग आग से लड़ने में मदद भी कर रहे हैं। रविवार को एक अग्निशामक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस साल अब तक, मैनिटोबा में 102 बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बारे में अधिकारियों का कहना है कि यह औसत से काफी ज्यादा है। कनाडा में जंगल में आग लगने का मौसम मई से सितंबर तक चलता है। इससे पहले साल 2023 में सबसे भीषण आग लगी थी, जिसके चलते महीनों तक उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्से खतरनाक धुएं की चपेट में रहे हैं। 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने फिरौती की मांग को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला में कुदरत का कहर थमने का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क