अमेरिका का एक एडवांस लड़ाकू विमान F35 मंगलवार को अलास्का में क्रैश हो गया है। हालांकि इस हादसे में अमेरिकी वायु सेना के एक पायलट के सुरक्षित होने की सूचना मिली है। पायलट ने पैराशूट की मदद से अपनी जान बचाई है। यह हादसा अलास्का के एयेल्सन एयर फोर्स बेस पर प्रशिक्षण दौरान हुआ।
बता दें कि हादसा भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 3 बजकर 19 मिनट (स्थानीय समयानुसार मंगलवार दोपहर 12 बजकर 49 मिनट) हुआ। जानकारी के अनुसार एयरफोर्स की 354वीं फाइटर विंग के कमांडर कर्नल पॉल टाउनसेंड के अनुसार पायलट को उड़ान के दौरान विमान में गड़बड़ी का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।
— Culture War (@CultureWar2020) January 29, 2025
F-35 लड़ाकू विमान
F-35 लड़ाकू विमान 5वीं पीढ़ी का विमान है और इसका निर्माण लॉकहेड मार्टिन ने किया है। इस प्लेन को 2006 से बनाना शुरू किया गया था। 2015 से यह अमेरिकी वायुसेना का एक अहम हिस्सा है और विमान लगातार 12 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है।