View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को एक धमकी भरा बयान दे दिया है। शरीफ ने अपने एक बयान में कहा कि यदि तुम हमारा पानी बंद करोगे तो हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे। आपको बता दें कि शरीफ ने यह बयान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया है। इसका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है हालांकि यह वीडियो किस कार्यक्रम और कौन सी जगह का है अभी इसकी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जल संधि स्थगित कर दी और पाकिस्तान को जाने वाला पानी ही रोक दिया है। 

अपनी जमीन नहीं होने देंगे आतंकवाद के लिए इस्तेमाल 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री और डिप्टी पीएम इशाक डार ने गुरुवार को यह दावा किया है कि चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होगा। डार ने कहा कि हाल ही में उनकी बीजिंग यात्रा के दौरान तीनों देशों की विदेश मंत्री की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस्लामाबाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी अफगानिस्तान के साथ डिप्लोमेटिक संबंध बढ़ाने पर जोर देगा। डार ने कहा कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी सरकार का साफ रुख है कि हम आतंकवाद से ऐसे ही निपटेंगे जैसे हमने 2013 और 2018 में किया था। 

आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल का बैटन सौंपा गया 

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने गुरुवार को आर्मी चीफ आसिम मुनीर को फील्ड मार्शन को बैटन सौंपा। मुनीर का यह प्रमोशन भारत के खिलाफ ऑपरेशन बुनयान-उम-मार्सूस के दौरान आर्मी को लीड करने के कारण किया गया। पाकिस्तान में आसिम मुनीर से पहले 1959 में सैन्य तानाशाह अयूब खान ने खुद को फील्ड मार्शल घोषित कर दिया था। फील्ड मार्शल पाकिस्तान सेना में सर्वोच्च सैन्य रैंक है जो एक फाइव स्टार रैंक मानी जाती है। यह रैंक जनरल (फोर स्टार) से ऊपर है। पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद सेना, नौसेना और वायुसेना में सबसे ऊंचा होता है। 

शरीफ ने किया दावा 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को कहा है कि उनकी देश की सेना ने इस विचार को गलत साबित कर दिया है कि पारंपरिक युद्ध में भारत पाकिस्तान से बेहतर है। शरीफ गुरुवार को भारत पाकिस्तान संघर्ष के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा चेक देने के लिए मुजफ्फराबाद में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों से लैस पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध छिड़ गया था जो खतरनाक मोड़ ले सकता था। इसका परिणाम भी खतरनाक हो सकता था। 

बलूच आर्मी और टीटीपी भारत से जुड़े हैं 

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को दावा किया है कि पाकिस्तान में एक्टिव दो बड़े उग्रवादी गुट भारत के इशारे पर काम कर रहे हैं। जियो न्यूज के एक प्रोग्राम में उन्होंने कहा कि बलूच आर्मी (BAL) और तालिबान पाकिस्तान (TTP) भारत प्रॉक्सी संगठन हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक स्कूल बस पर हुए हमले में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि वो इस मामले में भारत के शामिल होने के सबूत पेश करेंगे।

हिंदूस्तान को बताया था जिम्मेदार 

हमले के बाद पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर खुद क्वेटा में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा था कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शरीफ ने इस हमले के पीछे ‘फितना अल हिंदूस्तान’ को जिम्मेदार बताया था। 

पीएम शहबाज के आरोपों का किया खंडन 

भारत ने पीएम शहबाज शरीफ के आरोपों का खंडन किया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि पाकिस्तान के ऊपर लगे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। आतंकवाद से ध्यान भटकाने की ये पाकिस्तान की एक ओर रणनीति है। पाकिस्तान की यह आदत बन गई है कि वह अपनी आतंकवाद समर्थक छवि और आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए हर बार भारत पर आरोप मढ़ता है। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

भीषण गर्मी और उमस से परेशान पंजाब के लोगों के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सरकारी और निजी स्कूलों की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ऐतिहासिक सिख

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर में नहर में डूबने से 17

|

|

|

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क