पंजाब यूथ कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु छिब ने सोमवार देर शाम शुभम देवगन को पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी किए।
हाल ही में हुए पंजाब यूथ कांग्रेस चुनाव में शुभम देवगन ने सबसे अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 1,60,154 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गगनदीप सिंह को 1,56,271 वोट मिले। करणवीर सिंह ढिल्लों 94,181 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पार्टी ने गगनदीप सिंह को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और करणवीर सिंह ढिल्लों को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।शुभम देवगन ने पूर्व अध्यक्ष मोहित महेंद्रा का स्थान लिया है, जिन्होंने अगस्त 2023 में पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था।
नियुक्ति के बाद शुभम देवगन ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हैं और संगठन के सभी साथियों के साथ मिलकर युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे।