खबरिस्तान नेटवर्क: हरियाणा के रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर सुर्खियों में बन गए हैं। यूट्यूबर को सिख गुरुओं पर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया है। ध्रुव राठी ने बंदा सिंह बहादुर की कथा पर एक वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने सिख गुरुओं, शहीद योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एनिमेशन बनाकर चलाया। साथ ही बंदा सिंह बहादुर को रॉबिन हुड भी बताया है।
YouTuber Dhruv rathee मुसीबत में आने वाले है , sgpc ने मुंह तोड़ जवाब देने को कहा है pic.twitter.com/0aGcQq2hpg
— Gurpreet Garry Walia (@garrywalia_) May 19, 2025
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जताया ऐतराज
इस पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने ऐतराज जताया है। एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सिखों को अपना इतिहास जानने के लिए ध्रुव राठी की एआई आधारित वीडियो की कोई जरुरत नहीं है। ध्रुव राठी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत और बाबा बंदा सिंह बहादुर से जुड़े कई जरुर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। डीएसजीएमसी के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ध्रुव राठी ने सिख इतिहास और भावनाओं का खुलेआम अपमान किया है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को रोते हुए बालक के तौर पर दिखाना सिख धर्म की आत्मा का अपमान है।
विवाद बढ़ने पर ध्रुव राठी ने जारी किया वीडियो
सिख कम्युनिटी के लोगों का कहना है कि वीडियो में सिख गुरुओं को एनिमेशन में दिखाना गलत है। लोग सोशल मीडिया पर मुझे राय दे सकते हैं। इसके बाद मैं वीडियो डिलीट करुंगा या दूसरा एक्शन लूंगा।
लोगों ने पसंद किया वीडियो
आपको बता दें कि ध्रुव राठी का यह वीडियो बहुत से लोगों को पसंद आया है। अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि – ‘एनिमेशन वीडियो बनाने में बहुत मेहनत लगी है। AI के कारण यह संभव हो पाया है कि कहानी को एनिमेशन से दिखाया जा सके। बहुत सारे लोगों को यह वीडियो पसंद भी आया है लेकिन सिख समुदाय के कुछ लोगों का मानना है कि एनिमेशन के जरिए सिख गुरुओं को दिखाना गलत है। गुरु गोबिंद सिंह जी को ऐसे दिखाना सही नहीं है। हालांकि ध्रुव ने सोशल मीडिया पर पोल लगाकर सिख समुदाय से पूछा है कि यदि यह उनके सिद्धातों के खिलाफ है तो क्या मुझे यह वीडियो डिलीट कर देना चाहिए। यदि हां तो कमेंट्स में लिखकर बता सकते हैं। यदि नहीं तो वीडियो को मैं ऐसे ही रहने दे सकता हूं या फिर कुछ हिस्सों को ब्लर कर सकता हूं किसी भी सिख गुरु की कहना पर बिना फोटो के वीडियो बनाना आसान नहीं है’।
लोगों से मांगी राय
ध्रुव ने आगे कहा कि- ‘ये एक हिस्ट्री वीडियो है जिसमें गुरु गोबिंद सिंह जी मेन कैरेक्टर हैं। अगर मैं उनका चेहरा न दिखा पाऊं तो पूरा वीडियो सिर्फ बोलने का रह जाएगा। पोल पर आप लोग अपनी राय दे सकते हैं। सभी की राय जानने के बाद मैं इस पर एक्शन लूंगा’। ध्रुव राठी ने पोल लगाकर लोगों से राय भी मांगी है।
Astonishingly, @dhruv_rathee YouTuber from Haryana adjoining state to #Punjab. But, has no knowledge of Sikh History, beliefs & ethos. Shamelessly, seeking an opinion should I delete the video or not ? Another way to make money 💰 @SGPCAmritsar https://t.co/iLqZ7iMmQF pic.twitter.com/wdr9IS7C1h
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) May 19, 2025