View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Donald Trump swearing-in ceremony today or Mukesh and Nita Ambani will also attend : दुनिया के कई देशों के नेता अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले हैं। भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी शामिल होंगे। नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी समेत कई देशों के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। ट्रंप का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह सितारों से भरा रहने का अनुमान है। राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ-साथ उनके पति, प्रथम महिला जिल बाइडन और ‘सेकेंड जेंटलमैन’ डग एमहॉफ, तथा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुकेश, नीता अंबानी

उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका के कुछ सबसे प्रभावशाली अरबपतियों और राजनेताओं के साथ-साथ विदेशी नेताओं और मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि 18 जनवरी को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन पहुंचे अंबानी उन चुनिंदा 100 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने कल शाम ट्रंप के साथ रात्रिभोज में भाग लिया था। वे रात्रिभोज में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय थे, जहां उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित जेडी और उषा वेंस ने भी उनसे मुलाकात की।

अंबानी परिवार के डोनाल्ड ट्रंप परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध

उन्होंने बताया कि अंबानी दंपति 20 जनवरी को ट्रंप परिवार के निजी आमंत्रित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को टिप्पणी लिए इस बारे में भेजे गए ईमेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है। अंबानी परिवार के ट्रंप परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। सबसे अमीर भारतीय उस समय मौजूद थे जब डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप 2017 में वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन के लिए हैदराबाद आई थीं। इवांका उस समय राष्ट्रपति ट्रंप की सलाहकार थीं। फरवरी, 2020 में जब ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पिछली बार भारत आए थे, तब भी वह मौजूद थे।

दूसरा शपथ ग्रहण समारोह सितारों से भरा रहने का अनुमान

इवांका, उनके पति जेरेड कुशनर और उनकी सबसे बड़ी बेटी अरबेला रोज उन मशहूर हस्तियों में शामिल थीं, जो मार्च, 2024 में गुजरात के जामनगर में अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत और मंगेतर राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय विवाह-पूर्व समारोह में शामिल हुए थे। सूत्रों ने बताया कि कई धनी दानदाताओं ने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच और ‘वीआईपी’ सुविधा पाने के लिए ट्रंप की उद्घाटन समिति को अधिकतम 10 अमेरिकी डॉलर लाख का योगदान देने का संकल्प लिया है, लेकिन अंबानी परिवार को ट्रंप परिवार द्वारा व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में नजर आएंगे दुनिया के ये उद्योगपति

विश्व के तीन सबसे धनी व्यक्ति- प्रौद्योगिकी उद्यमी और ट्रंप के सबसे मुखर समर्थक एलन मस्क, अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस, एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को समारोह में प्रमुख स्थान मिलेगा। वहीं शी अपने प्रतिनिधि के रूप में अपने उपराष्ट्रपति को भेज रहे हैं। इससे पहले किसी भी राष्ट्राध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमेरिका का आधिकारिक दौरा नहीं किया है। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने वाले संभावित लोगों में ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही हैं। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के लुधियाना में दिनदहाड़े गनपॉइंट पर

|

|

|

पंजाब के जालंधर जिले के भोगपुर क्षेत्र में जम्मू नेशनल

|

|

|

पंजाब में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना के

|

|

|

पाकिस्तान ने रविवार देर रात अफगानिस्तान से लगी सीमा पर

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क