अगर आपको जुलाई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। जुलाई में देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 4 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, जबकि 6 दिन विभिन्न राज्यों के स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
इन शनिवारों को बंद रहेंगे बैंक
11 जुलाई – महीने का दूसरा शनिवार
25 जुलाई – महीने का चौथा शनिवार
रविवार की छुट्टियां
5 जुलाई
12 जुलाई
19 जुलाई
26 जुलाई
6 जुलाई सोमवार MHIP दिवस
9 जुलाई गुरुवार बेहदिएनखलाम
16 जुलाई गुरुवार रथ यात्रा
17 जुलाई शुक्रवार तिरोत सिंह की पुण्यतिथि
18 जुलाई शनिवार द्रुकपा त्शे जी पर्व
22 जुलाई बुधवार खारची पूजा
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी जारी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ATM, UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में पैसे का लेन-देन और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य ऑनलाइन आसानी से किए जा सकेंगे।