ताइवान में भूकंप के झटके ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। भारतीय समय के मुताबिक यह भूकंप के झटके सोमवार देर रात डेढ़ बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की स्पीड 6.4 मापी गई और इसमें 15 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
भूकंप के कारण कई घर तबाह
Moments before the M6.0 earthquake hit Taiwan earlier.
The cats knew…. 🐈 pic.twitter.com/aEv9aeel1g
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) January 20, 2025
🚨🇹🇼 POWERFUL EARTHQUAKE HITS SOUTHERN TAIWAN
A 6.4-magnitude #earthquake struck southern Taiwan at 12:17 am on January 21, 2025. The quake caused widespread damage, including:
– A supermarket in Tainan City’s Yujing District, where shelves collapsed and drinks were scattered… https://t.co/SgDnjl2aeA pic.twitter.com/RXSMemsGq1
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) January 20, 2025
ताइवान में भूकंप के कारण कई घर तबाह हो गए। ताइनान शहर के नानक्सी में भूकंप के कारण पूरा घर ही ढह गया। जिसमें रहने वाले 6 लोग उसी में दब गए। जिन्हें लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसके अलावा, भूकंप के असर से स्टेट हाईवे पर बना झूवेई पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी के जान जाने की खबर नहीं है।
ताइवान में पहले भी मच चुकी है तबाही
ताइवान में भूकंप कोई नई बात नहीं है। अप्रैल 2023 में हुआलियन शहर में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने 13 लोगों की जान ली थी और एक हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। साल 2016 में आए एक भूकंप में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप ने लगभग 2000 लोगों की जान ली थी। ताइवान का भौगोलिक स्थान इसे भूकंप के सबसे संवेदनशील जोन में रखता है क्योंकि यह दो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है