View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ निगरानी और जवाबी रणनीति दोनों ही तेज कर दी हैं। कराची से लेकर अरब सागर तक अब भारत का हवाई पहरा और भी सख्त हो गया है। दुश्मन देश की हर हरकत पर नजर रखने के लिए भारत ने अत्याधुनिक MQ-9B ड्रोन और P-8I निगरानी विमान तैनात कर दिए हैं।

ये विमान न सिर्फ पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नजर रख रहे हैं बल्कि ईंधन और हथियारों की आपूर्ति करने वाले जहाजों की गतिविधियां भी मॉनिटर कर रहे हैं। इस निगरानी का मकसद है किसी भी खतरे से पहले सतर्क होना और पाकिस्तान की हर सैन्य गतिविधि पर सटीक जानकारी जुटाना।

ये सिस्टम पाकिस्तान के बंदरगाहों खासकर कराची में होने वाली गतिविधियों जहाजों की आवाजाही और ईंधन आपूर्ति पर भी नजर रख रहे हैं। साथ ही भारत के सैटेलाइट उन देशों की नौसेनाओं पर भी नजर रख रहे हैं जो पाकिस्तान के सहयोगी माना जाता है। 

भारत की सख्ती के बाद पाकिस्तान में बड़ा ईंधन संकट

सूत्रों की मानें तो हमले के समय पाकिस्तान ईंधन संकट से जूझ रहा था। भारत की खुफिया एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली कि पाकिस्तान ने अपने मित्र देशों से तेल और बाकी संसाधनों की मदद मांगी थी। अब भारत इन सभी गतिविधियों पर सख्त निगरानी कर रहा है ताकि पाकिस्तान को किसी भी तरह की सैन्य मदद न मिल पाए। 

व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों पर भी लगा विराम 

हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने सभी व्यापारिक रिश्ते पूरी तरह से खत्म कर दिए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि 1960 में हुई जल संधि को भी भारत ने रोक दिया है। इससे पाकिस्तान को बड़ा जल संकट भी झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा राजनयिक स्तर पर भी भारत ने पाकिस्तान से संवाद को न्यूनतम कर दिया है।

भारत की बढ़ती तैयारी देखकर पाकिस्तान काफी घबरा गया है। वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह खुद स्वीकार किया है कि भारत कभी भी नियंत्रण रेखा पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनरो ने भी कहा है कि पाकिस्तान अपनी सुरक्षा के लिए जरुरी कदम उठाएगा और पूरा बल लगा देगा। 

आतंकी हमले के बाद भारत की नीति साफ 

पहलगाम हमले ने भारत को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में जो आतंकी मारे गए हैं उनकी पहचान पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क से हुई है। वहीं भारत अब सिर्फ सुरक्षा नहीं बल्कि जवाबी कार्रवाई की नीति पर ही काम कर रहा है। सूत्रों की मानें तो नियंत्रण रेखा से लेकर समुद्री सीमा तक हर गतिविधि पर चौकसी और जवाबी योजना तैयार है। 

MQ-9B SeaGuardian ड्रोन किए गए तैयार 

भारत ने MQ-9B SeaGuardian  ड्रोन तैनात किए हैं जो कई घंटों तक हवा में रह पाएंगे। यह रीयल टाइम में वीडियो फीड दे सकते हैं। यह ड्रोन समुद्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पोत की आवाजाही और हथियारों की आपूर्ति पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही P-8I जैसे विमान भी पनडुब्बियों और सतह पर चलने वाले खतरों की पहचान कर सकते हैं। 

सैटेलाइट से होगा पाकिस्तान की हर चाल का पर्दाफाश 

भारत के उपग्रह पाकिस्तान के साथ ही उसके सहयोगी देशों की जासूसी हो रही है। चाहे वो ईंधन भेजने वाले टैंकर हो या हथियार से भरे जहाज भारत की निगाहें हर गतिविधि पर हैं। सिर्फ यही नहीं भारत अब हर जरुरी रणनीतिक कदम अपने समय पर उठाने के लिए तैयार है। भारत के उपग्रह पाकिस्तान के साथ ही उसके सहयोगी देशों की भी जासूसी कर रहे हैं। चाहे वो ईंधन भेजने वाले टैंकर हों या हथियार से भरे जहाज, भारत की निगाहें हर गतिविधि पर हैं। यही नहीं, भारत अब हर जरूरी रणनीतिक कदम अपने समय पर उठाने के लिए तैयार है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : धान के सीजन के दौरान पंजाब में

|

|

|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में चोरे सिद्धवां गांव के सरपंच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मोगा में डीजे बंद करवाने

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सिविल लाइंस स्थित पटेल अस्पताल

|

|

|

भीषण गर्मी और उमस से परेशान पंजाब के लोगों के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सरकारी और निजी स्कूलों की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क