ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर में नहर में डूबने से 17 साल के युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लव के रूप में हुई है, जो मुकेरियां के खुंडा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, तभी अचानक यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
गांव के लड़कों ने ही देखा शव
घटना के बारे में जानकारी देते हुए अक्षदीप ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मेला देखने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि नहर के किनारे एक लड़ा पड़ा हुआ है। उसके आस-पास लोगों की भीड़ जुटी हुई है। जब हम पास गए तो देखा कि यह लड़का हमारे गांव का ही है। जिसके बाद उसे लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।