View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। धन्यौड़ा गांव में 4 साल का मासूम खेलते-खेलते करीब 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

खेत में खेलते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक चार साल का निर्भय मंगलवार सुबह अपने पिता के साथ खेत में आया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत शोर मचाया और प्रशासन को सूचना दी।

प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही गांव के सरपंच ने जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर अजय तोमर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बोरवेल की गहराई और स्थिति को देखते हुए NDRF, SDR) और सेना की टीमों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया।

मासूम को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी
बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं और सभी की निगाहें बचाव अभियान पर टिकी हुई हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए मासूम को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सरकारी और निजी स्कूलों की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ऐतिहासिक सिख

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर में नहर में डूबने से 17

|

|

|

|

|

|

|

|

|

जालंधर के थाना-5 क्षेत्र स्थित चौहान कॉलोनी में 28 वर्षीय

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क