View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर राहत दी गई है, वहीं पासपोर्ट बनवाना और नई कार खरीदना अब पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। इसके अलावा ईंधन और डीजल से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में औसतन 180 रुपये की कटौती की है। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलेंडर 2,930 रुपये में उपलब्ध होगा। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नायरा पेट्रोल-डीज़ल के दाम घटाए
1 जुलाई से पेट्रोल पंपों पर एक वाहन में एक दिन में केवल 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा भी समाप्त कर दी गई है। वहीं देश की प्रमुख निजी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इसके बाद भोपाल में पेट्रोल 119.79 रुपये और डीजल 102.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने अपनी ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

पासपोर्ट बनवाना अब हुआ महंगा
केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से पासपोर्ट की फीस में बढ़ोतरी लागू कर दी है। इससे पहले साल 2012 में पासपोर्ट शुल्क में संशोधन किया गया था। करीब 14 साल बाद हुई इस बढ़ोतरी के बाद नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को री-इश्यू कराने के लिए लोगों को 1,000 से 2,000 रुपये तक अधिक खर्च करना पड़ेगा।

वाहनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी
ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी 1 जुलाई से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा दी हैं। किया इंडिया ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि की है, जबकि टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमतें 1.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अब पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी होगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : धान के सीजन के दौरान पंजाब में

|

|

|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में चोरे सिद्धवां गांव के सरपंच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मोगा में डीजे बंद करवाने

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सिविल लाइंस स्थित पटेल अस्पताल

|

|

|

भीषण गर्मी और उमस से परेशान पंजाब के लोगों के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सरकारी और निजी स्कूलों की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क