ख़बरिस्तान नेटवर्क : छुट्टियां खत्म होने के साथ ही स्कूलों को एक बार फिर धमकियां मिली हैं। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के 7 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और डॉग स्कवॉड व अन्य एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इन स्कूलों को मिली हैं धमकियां
पुलिस को सबसे पहले सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना मिली। इसके बाद सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-37बी, सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-37डी, विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-38, सेक्रेड हार्ट स्कूल, सेक्टर-26, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर-26, डीपीएस, सेक्टर-40 और कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9 को भी इसी तरह की धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं।
सीएम ऑफिस को भी मिली धमकी
इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी धमकी दी गई है। सीएम सैनी हरियाणा ऑफिस को दोपहर 3.11 बजे बम ब्लास्ट का टाइम लिखा गया है। इस बार यह धमकी मेल जीमेल से नहीं, जबकि रेडिफमेल से आई है।