ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की चौहान कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नौजवान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 28 साल के सोनू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिवार को भी इस घटना की जानकारी दे गई है।
कल से घर नहीं आया था बेटा
वहीं जैसे ही इस घटना का पता परिजनों का चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक की मां का कहना है कि वह शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। कल वह काम पर गया हुआ था और उसके बाद से ही घर नहीं लौटा है। सुबह 8 बजे करीब पुलिस का फोन आया तब हमें उसके बारे में पता चला। शव देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि ये मेरा बेटा सोनू है।
मां ने बेटे की हत्या का जताया शक
वहीं इस मामले में मृतक की मां ने बेटे की हत्या का शक जताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तेजमोहन नगर गली नंबर 6 में रहने वाले बिट्टे के बेटे ने सोनू की हत्या की है। पहले भी उसके बेटे के साथ 2-2 बार मारपीट की जा चुकी है। पुलिस ने मां के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच कर रही है।