View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क :  ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पंजाब के कई जिलों में बीती रात पाकिस्तान ने हमला किया , जिसका हमारे डिफेंस सिस्टम S-400 ने जवाब दिया। वही अब सिरसा से अमृतसर-कटरा जाने वाली बस सर्विस बंद कर दी गई है। बता दें कि इन रूटों पर दो-दो और तीन-तीन बसें चलती है, जिनका संचालन फिलहाल बंद कर दिया है।

एम्बुलेंस में बदली जा सकती हैं रोडवेज बसें

पंजाब के बाकी रूटों की बसें अभी बंद नहीं की गई है। रोडवेज प्रशासन आपातकालीन स्थिति को देखते हुए तैयारियों में जुटा है। वहीं रोडवेज बसें एम्बुलेंस में भी बदली जा सकेंगी। जिसको लेकर बसों में तैयारी की जा रही है । 

IPL 2025 हुआ स्थगित

वहीं आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से भी इसकी पुष्टि कर दी गई है। पर कल पंजाब और दिल्ली के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रोकना पड़ा था।लेकिन शाम तक बसें बंद होने की संभावना है।  बीती रात पंजाब के सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान ने हमला किया, जिसका हमारे डिफेंस सिस्टम ने मुंह तोड़ जवाब दिया। 

सारी मिसाइलें हवा में ही नष्ट 

सारी मिसाइलें और रॉकेट हवा में ही नष्ट कर दिए गए। देर रात साढ़े दस बजे के बाद शुरू हुआ धमाकों का सिलसिला अल सुबह तक जारी रहा। रात को पाकिस्तान ने पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़ में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलों दागीं थी। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही मिसाइलों को न्यूट्रलाइज (नष्ट) कर दिया। 

फरीदकोट में इंटरनेट सेवा बंद

वहीं अब इसी बीच पंजाब में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिला फरीदकोट में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। उक्त आदेश फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर ने जारी किए है। 

सरकारी कार्यक्रम रद्द, छुट्टियां कैंसिल, स्कूल बंद

पंजाब में सभी शिक्षण संस्थानों में तीन दिन की छुट्टी कर दी गई है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष हालातों में उच्च अधिकारियों की परमिशन पर छुट्‌टी मिलेगी।पंजाब सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। पंजाब के अमृतसर, मोगा और कपूरथला में पटाखे बजाने पर बैन लगाया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम द्वारा फोन नंबर 0172-2741803 और 0172-2749901 जारी किया गया है। 

हमले के बीच 27 एयरपोर्ट भी बंद 

ग्वालियर, श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंटर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केसोड़ और भुज समेत कुल 27 एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। एयरलाइंस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। फिलहाल 10 मई तक एयरपोर्ट बंद रखने का निर्देश दिया गया है। अगर पाकिस्तान से तनाव बना रहता है तो यह डेट आगे भी बढ़ सकती है।


 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

जालंधर के थाना-5 क्षेत्र स्थित चौहान कॉलोनी में 28 वर्षीय

|

|

|

जालंधर के थाना-5 क्षेत्र स्थित चौहान कॉलोनी में मिले युवक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में दोआबा किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूरोप इस समय हाल के वर्षों की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की चौहान कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क