ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर की रिहाई के बाद एक नई वीडियो सामने आई है। इसमें वह बेहद खुश दिखाई दे रही है और वीडियो में उसने पाकिस्तान में रहने की इच्छा भी जताई है। इस दौरान उसका पति नासिक भी दिखाई दे रहा है। सरबजीत कौर ने बताया कि उसका प्यार आज का नहीं बल्कि 8 साल पुराना है।
अगर दांत भी न रहते फिर भी पाकिस्तान रहती
सरबजीत ने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। उसने बताया कि उनका प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। अगर उसके मुंह में दांत भी न रहते, तब भी वह पाकिस्तान जरूर आती। सरबजीत ने कहा कि अब वह अपनी बाकी जिंदगी पाकिस्तान में खुश और प्रसन्न रहकर बिताएगी।
4 नवंबर को श्रद्धालुओं के साथ गई थी पाकिस्तान
आपको बता दें कि सरबजी कौर 4 नवंबर 2025 को श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं का जत्था 10 दिन बाद लौट आया था। पर सरबजीत कौर पाकिस्तान में ही रुक गई। जिसके बाद उसने वहां पर नासिर नाम के व्यक्ति के साथ निकाह कर लिया।