ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आईपीएल की तरह ही पंजाब में क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि IPL की तर्ज पर ‘पंजाब क्रिकेट लीग’ को मंजूरी दी गई है।

सीएम भगवंत मान नेपोस्ट में लिखा है कि पंजाब के युवाओं के हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हम विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत पंजाब में IPL की तर्ज पर ‘पंजाब क्रिकेट लीग’ को मंजूरी दी गई है, ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेल मैदानों से जोड़ा जा सके।
पंजाब सरकार क्रिकेट लीग को लेकर बीसीसीआई और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के साथ तालमेल करेगी। इसका लक्ष्य यह है कि पंजाब से देश के लिए कई और बेहतरीन खिलाड़ी निकले।