कपूरथला के भुलत्थ बाईपास रोड पर शनिवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। डीप्स स्कूल की यह बस बच्चों को लेने जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।बस चालक के अनुसार, सड़क का एक हिस्सा धंसा हुआ था। जैसे ही वह मोड़ काटने लगा, बस का पिछला टायर सड़क किनारे बने नाले में फंस गया, जिससे बस पलट गई।
कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।