ख़बरिस्तान नेटवर्क : अगर आप आईफोन के पुराने मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। क्योंकि एपल ने अपने आईफोन के सभी पुराने मॉडल जैसे Iphone 15 और Iphone 16 पर डिमांड जनरेशन सपोर्ट देना बंद कर दिया है। जिससे करीब इनकी कीमत 5 हजार रुपए तक हो सकते हैं।
जानिए क्या होता है डिमांड जनरेशन
दरअसल डिमांड जनरेशन यानी DG सपोर्ट एक इंसेंटिव है जो ब्रांड्स रिटेलर्स और चैनल पार्टनर्स को देते हैं, जिससे वे ग्राहकों को डिस्काउंट देकर डिमांड बढ़ाते हैं। मार्किट एक्सपर्ट्स के मुताबिक एपल यह फैसला इसी हफ्ते लागू हो सकता है।
पुराने मॉडल्स खरीदने वालों पर पड़ेगा असर
रिटेलर्स के मुताबिक पुराने रेट पर आईफोन खरीदने का आज आखिरी दिन हो सकता है। सपोर्ट हटने के बाद ग्राहकों को उसी फोन के लिए करीब 5,000 रुपए ज्यादा देने होंगे। यह उन लोगों के लिए मुश्किल होगा जो नए लॉन्च के बाद कीमत गिरने का इंतजार कर रहे थे।