जालंधर शहर में विकास कार्यों को लेकर पार्षद कविता सेठ ने अपना वादा पूरा कर दिया है। 120 फुट रोड का नाम अब बाबा बुड्ढा जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है। इस संबंध में हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी की बैठक में चर्चा हुई और प्रस्ताव को मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पार्षद कविता सेठ ने पहले ही लोगों से यह वादा किया था कि इलाके की पहचान को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। अब इस फैसले से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। साथ ही प्रशासन ने सड़क की सफाई, सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उक्त स्थान की स्थिति को देखते हुए और शहर की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार किया जाना चाहिए। बाबा बुड्ढाजी गुरु नानक देव जी के समय के प्रमुख सिखों में से एक शख्सियत माने जाते हैं।
इस मुद्दे को मुख्य रखते हुए माननीय मेयर जी द्वारा कूड़ाघर रोड के पास 120 फुट रोड का नाम बाबा बुड्ढा जी मार्ग रखने की सिफारिश की गई है। उक्त अनुसार उपरोक्त दी गई जानकारी माननीय हाउस की मीटिंग में पेश की जाए और प्रस्तावित विषय पर विचार किया जाए।माननीय मेयर जी के आदेश अनुसार हाउस में विचार और प्रस्तावित निर्णय पेश किया गया है।