जालंधर के एक स्थानीय होटल में JAYCEES CHAMBER OF COMMERCE (JCOM Jalandhar 1.0) की ओर से एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई चेयरपर्सन संजीवा थमन और प्रोजेक्ट डायरेक्टर जॉय मलिक ने की। वर्कशॉप का मुख्य विषय “AI for Everyone” रहा, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रख्यात सीए पुनीत ओबेरॉय ने प्रतिभागियों को ChatGPT सहित विभिन्न AI टूल्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि AI जहां कई मामलों में फायदेमंद है, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। उन्होंने कहा कि AI खुद सोचने में सक्षम नहीं है, लेकिन कम लागत में बेहतर परिणाम दे सकता है।

पुनीत ओबेरॉय ने यह भी स्पष्ट किया कि 100 प्रतिशत AI पर निर्भर रहना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि AI किसी की नौकरी खत्म नहीं करता, लेकिन जो व्यक्ति AI सीख लेता है, वह भविष्य में बिना AI सीखे लोगों के लिए चुनौती बन सकता है।
इस मौके पर कोच मनप्रीत कौर, विशेष अतिथि सौरभ खन्ना, हरप्रीत ओबेरॉय, जसमान सिंह, के. एस. भाटिया, संजीव सिंह, माही मल्हान, दिव्यान खन्ना, रमेश मैदान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।