View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: काफी साल शांति के बाद कोविड भारत के शहरों में धीरे-धीरे वापिस आ रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। इन सभी राज्यों में अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। भारत में दो नए कोविड-19 वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 का पता चला है। देश के कम से कम 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। आईसीयू बेड ऑक्सीजन सप्लाई और अन्य जरुरी उपकरणों के साथ अस्पतालों को अपनी ओर से पूरी तैयारी रखने का निर्देश है। महाराष्ट्र में कोरोना के ज्यादातर नए केस मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे शहरों में रिपोर्ट होने वाली है। 

मोहाली में भी सामने आया केस 

पंजाब के मोहाली जिले में कोरोना के मामले सामने आया हैं। यहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला ने अपना इलाज करवाने के लिए हरियाणा के यमुनानगर से मोहाली के एक अस्पताल में आई थी जहां पर महिला का कोरोना टेस्ट किया गया इसके बाद महिला की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

21 वर्षीय मरीज की हुई मौत 

केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इस महीने कोविड के नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में बैंगलुरु नए कोविड मामलों का सेंटर बनकर उभरा है। राष्ट्रीय राजधानी में तीन साल में पहली बार कोरोना के 23 मामले दर्ज हुए हैं। ज्यादातर मामले हल्के ही हैं और मरीजों को कई गंंभीर समस्या सामने नहीं आई हालांकि ठाणे और बैंगलुरु में कोविड संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिस कोरोना संक्रमित 84 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है उसे पहले कई गंभीर बीमारियां थी। वहीं ठाणे नगर निगम ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज कालवा अस्पताल में इलाज करवा रहे 21 साल कोविड-19 मरीज की मौत हो गई। 

रांची में भी आया केस 

कोविड एक बार फिर से भारत में पैर पसार रहा है। झारखंड में अब कोविड-19 का पहला मामला सामने आया है। रविवार को रांची में एक व्यक्ति का कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। यह शख्स मुंबई से रांची लौटा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि संक्रमति व्यक्ति रांची में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती था। जहां उसका इलाज चल रहा है वहीं रांची के सिविल सर्जरी डॉ. ने कहा कि – आज मौजूदा लहर में रांची में कोविड-19 के पहले मामले की पुष्टि हुई है। मरीज की हालत स्थिर है और उनमें कोई और शिकायत नहीं दिख रही है। 

रांची में शुरु हुई कोविड की जांच 

डॉक्टर कुमार ने कहा कि सोमवार से रांची में जांच अभियान चलाया जाएगा। सदर अस्पताल में 20 बेड का एक आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है। जिस व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है उसने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि रांची आते समय मैं प्लेन में बेहोश हो गया था। झारखंड फिल्म विकास निगम लिमिटेड के सदस्य के तौर पर मुझे कुछ फिल्मों का प्रीव्यू करना था लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण मैं यह काम नहीं कर पाया। 

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए तैयार है सरकार 

इसी बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के नए स्वरुप को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। सरकार पूरी तरह से तैयार है। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : धान के सीजन के दौरान पंजाब में

|

|

|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में चोरे सिद्धवां गांव के सरपंच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मोगा में डीजे बंद करवाने

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सिविल लाइंस स्थित पटेल अस्पताल

|

|

|

भीषण गर्मी और उमस से परेशान पंजाब के लोगों के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सरकारी और निजी स्कूलों की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क