ख़बरिस्तान नेटवर्क : कानपुर में एक तंबाकू व्यापारी के बेटे ने अपनी तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार से 6 से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने एक बुलेट सवार को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह सड़क पर उछलकर काफी दूर जा गिरा। कार बुलेट के आगे वाले पहिए पर चढ़ गई।
बाउंसरों ने लोगों को भगाने की कोशिश की
इस हादसे के बाद लोगों ने कार को घेर लिया। भीड़ को देखकर कारोबारी का बेटा कार के अंदर ही बैठा रहा और बाहर नहीं आया। इसके बाद उसके बाउंसरों ने वहां पर मौजूद भीड़ को हटाना शुरू किया। इस दौरान बाउंसरों और लोगों के बीच काफी ज्यादा गहमागहमी देखने को मिली। कारोबारी के बेटे और अन्य घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस समझौते का दबाव बना रही
वहीं इस मामले पर पीड़ित लोगों का कहना है कि आरोपी कार चालक के बाप के रसूख के चलते पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस उसकी लैंबोर्गिनी कार को थाने में काले रंग से ढक दिया है और कह रही है कि आरोपी शिवम मिश्रा बीमार है। पुलिस अब हम पर दबाव बना रही है कि हम समझौता कर लें। शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।