संयुक्त किसान मोर्चा (पंजाब) ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित अमेरिका-भारत व्यापार समझौते (BTA) और मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में 22 जुलाई को राज्यभर में आंदोलन का ऐलान किया है।
BJP नेताओं के घरों के बाहर भी होगा प्रदर्शन
मोर्चा ने कहा कि 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री कराए जाएंगे। इसके अलावा भाजपा नेताओं के घरों के बाहर भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
किसान नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश का बाजार खोल रही है। उनका कहना है कि इससे खेती, डेयरी और घरेलू कारोबार को बड़ा नुकसान होगा और किसानों की आजीविका पर असर पड़ेगा।इसी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।