ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में गोला बारुद, IED एक्सप्लोसिव और विदेशी हथियार बरामद किया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद आतंकी खेप सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से भेजी गई थी। इसे अमृतसर के ऑटो किरटो क्षेत्र में एक पूर्व निर्धारित स्थान से बरामद किया गया।
आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे
पुलिस की शुरूआती जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर के सीधे संपर्क में था। वह एन्क्रिप्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बचते हुए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।