View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर शहर में पेट्रोल को लेकर बीते दिन असामान्य हालात देखने को मिले। कई पेट्रोल पंपों पर पूरे दिन केवल प्रीमियम पेट्रोल ही उपलब्ध रहा, जबकि नॉर्मल पेट्रोल की सप्लाई पूरी तरह से ठप नजर आई। इससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगती गईं।

Association President ने कहा डीजल की सप्लाई पर्याप्त है

संविधान चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर हालात को लेकर पंप संचालक और एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने बताया कि लोग घबराहट में जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं, जिससे स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने साफ किया कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर्याप्त है और किसी तरह की कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अफवाहों के चलते लोग पैनिक में आकर टैंक फुल करवा रहे हैं, जबकि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं एलपीजी सप्लाई में कुछ दिक्कत जरूर सामने आई है, जिसे लेकर हाल ही में हुई बैठक में उत्पादन 95% तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है और पीएनजी की ओर भी बदलाव किया जा रहा है।

सुखमोहन सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने बताया कि एक पंप पर भीड़ देखकर लोग दूसरे पंपों की ओर भाग रहे हैं, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं।

फिलहाल स्थिति सामान्य

उन्होंने 10 दिन के स्टॉक वाली बात को भी खारिज करते हुए कहा कि कंपनियों से लगातार संपर्क बना हुआ है और फिलहाल स्थिति सामान्य है। भविष्य को लेकर कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन अभी घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत को ईरान और रूस से लगातार तेल की सप्लाई मिल रही है। पंपों के अस्थायी रूप से बंद होने के पीछे तकनीकी कारण भी हो सकते हैं, क्योंकि सभी पंप ऑटोमैटिक सिस्टम और सबमर्सिबल मोटर पर चलते हैं, जिनकी अपनी सीमाएं होती हैं। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और डिप्टी कमिश्नर व पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर हालात को नियंत्रण में रखा जा रहा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल की सरकार ने गाड़ियों पर बढ़ाई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल में गाड़ियों पर बढ़ाई गई एंट्री

|

|

|

अमेरिका में पंजाबी ड्राइवर पर 9 करोड़ जुर्माना अमेरिका के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क