ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के सीनियर नेता लाल सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के मैक्स अस्पताल मे अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
इसी कारण वह अस्पताल में भर्ती थे। पर आज उनका निधन हो गया है। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में वित्तमंत्री रह चुके थे। इसके साथ ही वह पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके थे।