ख़बरिस्तान नेटवर्क : रूस का आर्मी ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रीमिया में क्रैश हो गया। इस प्लेन क्रैश में 29 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 23 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। रूस के रक्षा मंत्रालय विभाग ने इसकी जानकारी दी है। इस हादसे के बाद पूरे रूस में शोक की लहर डूबी हुई है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि क्रीमिया के ऊपर एक निर्धारित उड़ान के दौरान An-26 प्लेन से अचानक संपर्क टूट गया था। यह हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ था। रक्षा मंत्रालय ने प्लेन पर किसी भी तरह की शत्रुतापूर्ण गोलीबारी नहीं की गई थी।