ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक बेहोश हो गया। जिसके बाद लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे तैनात पुलिसकर्मियों के इसकी जानकारी दी।
हादसे की वजह साफ नहीं
हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और ना ही घायल व्यक्ति की पहचान हुई है। हादसे में घायल मरीज को ईलाज के लिए एबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सतलुज चौक के पास ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। अब यह नहीं पता कि बाइक सवार की पोल से टक्कर हुई थी या किसी वाहन से टकराकर वह घायल हुआ, इसकी जांच की जा रही है।