ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी हलके में जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव से पहले ढिलवां ब्लॉक के बाहर आम आदमी पार्टी के वर्करों और निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के बीच झड़प हो गई। इस दौरान नेता के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। धक्का-मुक्की के बाद फायरिंग भी हुई, जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
उम्मीदवार को किनडैप करने की कोशिश
विधायक राणा इंदर प्रताप ने कहा कि उनके एक उम्मीदवार को किडनैप करने की कोशिश की गई। वहीं एक अन्य उम्मीदवार को ऑफिस जाने से भी रोका गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाका लगाया हुआ था और दूसरी तरफ पुलिस एक किनारे पर खड़ी हुई थी।
पुलिस ने चुनाव प्रक्रिया रुकवाई
माहौल तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस ने चुनाव प्रक्रिया को रुकवा दिया। स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। वहीं कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने भी घटनास्थल पर फायरिंग की बात स्वीकार की है और उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।