ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने 18 साल और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए शुरू की गई आर्थिक सहायता योजना के तहत बुधवार को करीब 1,100 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर के धूरी से इस योजना की शुरुआत की। पहली बार सरकार ने तीन महीने की राशि एक साथ जारी की है।
जनरल वर्ग को 3,000 और SC वर्ग को 4,500 मिले
योजना के तहत जनरल वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। चूंकि पहली किस्त में तीन महीने की राशि जारी की गई है, इसलिए सामान्य वर्ग की महिलाओं के खातों में 3,000 रुपये और SC वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये ट्रांसफर किए गए।
40 लाख महिलाओं का हुआ रजिस्ट्रेशन
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि अब तक करीब 40 लाख महिलाओं का इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को सहायता राशि एक साथ दी गई है, जिससे महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी।
चुनावी वादा आखिरकार हुआ पूरा
आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने पर पंजाब में 18 वर्ष से अधिक आयु की हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से करीब आठ महीने पहले सरकार ने इस वादे को लागू किया है। सरकार ने इस योजना के लिए अपने बजट में 9,300 करोड़ रुपये का रखा था।