जालंधर में नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। आदेशों के तहत थाना नंबर 2 के इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं थाना नंबर 4 की महिला इंस्पेक्टर अनु पल्याल को थाना नंबर 2 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर अजमेर को थाना नंबर 4 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।