View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर ट्रक चालक से कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे मानवाधिकार कार्यकर्ता आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ दावा किया गया है कि ‘नो एंट्री’ होने के बावजूद ट्रक चालक से 100 रुपये लेकर उसे शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति दी गई।

दावा किया जा रहा है कि यह घटना जालंधर की मुख्य सब्जी मंडी के पास की है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी सरकारी गाड़ी में बैठा दिखाई देता है। आरोप है कि ‘नो एंट्री’ जोन में ट्रकों को प्रवेश दिलाने के बदले अवैध वसूली की जा रही थी।

ट्रक चालक ने 100 रुपए देने की बात स्वीकार की
आरती और उनकी टीम का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो एक ट्रक चालक पुलिसकर्मी की गाड़ी के पास पहुंचकर उसे पैसे दे रहा था। टीम ने मौके पर ही इसका विरोध किया। वीडियो में दावा किया गया है कि पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने स्वीकार किया कि उसने पुलिसकर्मी को 100 रुपये दिए थे।

वीडियो में पुलिसकर्मी और महिला के बीच हुई बहस
वायरल वीडियो में आरती और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच तीखी बहस भी दिखाई देती है। आरती ने पुलिसकर्मी से सवाल किया कि वह गाड़ी में बैठकर ड्यूटी क्यों कर रहा है और ट्रक चालक से किस बात के पैसे लिए गए। इस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि उसने ट्रक को रोका था, लेकिन मौके पर कोई बैरिकेड नजर नहीं आने से उसके जवाब पर सवाल उठे।

अवैध वसूली के आरोप, पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार
आरती ने दावा किया कि वह मानवाधिकार संगठन से जुड़ी हैं और उन्हें पिछले कई दिनों से इस इलाके में कथित अवैध वसूली और ट्रैफिक जाम की शिकायतें मिल रही थीं। उनका आरोप है कि जानबूझकर मौके पर बैरिकेड नहीं लगाए जाते ताकि दूर से किसी को कार्रवाई का आभास न हो और ट्रकों से पैसे लेकर उन्हें शहर में प्रवेश दिया जा सके।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब- महिलाओं के खाते में ₹1100 करोड़ ट्रांसफर पंजाब सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार में उद्योग

|

|

|

जालंधर में नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने थाना प्रभारियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने 18 साल और उससे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के अंबाला धनेओरा गांव में 220

|

|

|

संयुक्त किसान मोर्चा (पंजाब) ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित अमेरिका-भारत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : छुट्टियां खत्म होने के साथ ही स्कूलों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : धान के सीजन के दौरान पंजाब में

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क