View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: हैदराबाद में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता छोड़ने वाली मिस इंग्लैंड मिला मैगी के द्वारा लगाए गए आरोपों के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं। जांच में शामिल हुए एक सीनियर अधिकारी ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मिला मैगी ने जो भी आरोप लगाए हैं जब उनकी जांच की गई तो उनमें कोई भी सच्चाई नहीं निकली। 

ये है पूरा मामला 

मिस इंग्लैंड 2024 मिला मैगी 7 मई को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हैदराबाद में पहुंची  थी लेकिन उन्होंने बीच में ही यह प्रतियोगिता छोड़ दी थी। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए दावा किया है कि तेलंगाना में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। मैगी 16 मई को इंग्लैंड में लौट गई। ब्रिटिश अखबार द सन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद आपबीती सुनाई थी।

दुनिया में बदलाव लाने की तुलना में कुछ भी मायने नहीं रखता 

उन्होंने कहा कि – ‘मैं वहां बदलाव लाने के लिए गई थी लेकिन हमें प्रदर्शन करने वाले बंदरों की तरह बैठना पड़ा। नैतिक रुप से इसका हिस्सा नहीं हो सकती जहां तक मैं देख सकती हूं। इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। दुनिया के सभी क्राउन और सैश, दुनिया में बदलाव लाने की तुलना में कुछ भी मायने नहीं रखते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रतियोगियों को कथित तौर पर हर समय मेकअप लगाए रखना पड़ता था और पूरे दिन बॉल गाउन पहने रहना पड़ता था। 6 मेहमानों की हर टेबल पर दो लड़कियां थी। हमसे उम्मीद की जाती थी कि हम पूरी शाम उनके साथ बैठेंगे और उनका धन्यवाद करने के लिए उनका मनोरंजन करेंगे। यह बहुत गलत है मैं यहां लोगों के मनोरंजन के लिए काम पर नहीं आई हूं’। आगे उन्होंने कहा कि उन्हें प्रॉस्टिट्यूट जैसा महसूस करवाया गया। उनका प्रतियोगिता के बीच में ही बाहर चले जाने का फैसला उनके फैंस और साथी प्रतियोगियों के लिए एक झटका था।

पूर्व मंत्री ने की निंदा 

भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने मिला मैगी के साथ हुए कथित तौर पर इस उत्पीड़न की निंदी की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि – ‘आप एक बहुत मजबूत महिला हैं मिल्ला मैगी और मुझे वास्तव में खेद है कि आपको हमारे तेलंगाना राज्य में इस स्थिति से गुजरना पड़ा। यहां महिलाओं का सम्मान करने की एक समृद्ध संस्कृति है। दुर्भाग्य से, आपने जो अनुभव किया वह वास्तविक तेलंगाना का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। उम्मीद है कि वे जल्द ही बेहतर महसूस करेंगी।मैं पीड़ितों को गुमराह करने के रवैये की कड़ी निंदा करता हूं और मिस इंग्लैंड मिला मैगी द्वारा लगाए गए आरोपों की गहन जांच की मांग करता हूं’। 

हालांकि, राज्य सरकार के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन ने कहा कि उन्होंने जांच पूरी कर ली है और मैगी के कथित आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं मिला है।

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

जालंधर के थाना-5 क्षेत्र स्थित चौहान कॉलोनी में 28 वर्षीय

|

|

|

जालंधर के थाना-5 क्षेत्र स्थित चौहान कॉलोनी में मिले युवक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में दोआबा किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूरोप इस समय हाल के वर्षों की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की चौहान कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क