ख़बरिस्तान नेटवर्क : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार सुबह-सुबह अयोध्या पहुंचे। दोनों करीब 7 बजे रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान वह आधे घंटे तक मंदिर में रहे और राम दरबार और पूरे मंदिर को देखा। उन्होंने मंदिर के पुजारियों से राम मंदिर की मूर्तियों और नक्काशी के बारे में जानकारी ली।
हनुमान गढ़ी में जाकर किए दर्शन
Virat Kohli at Hanumaangadh Temple in Ayodhya.
Probably the first big cricket star to visit Ayodhya since Ram Mandir opened for devotees. pic.twitter.com/pyD4a4yZHA
— The Uttar Pradesh Index (@theupindex) May 25, 2025
इसके बाद विराट और अनुष्का हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने 20 मिनट तक दर्शन किए। इस दौरारन विराट ने हनुमान जी को सवा किलो लड्डू और फूलों का हार चढ़ाया। काफी देर तक विराट हनुमान जी के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे। इसके बाद दोनों लखनऊ के लिए रवाना हो गए। विराट और अनुष्का के अयोध्या पहुंचने के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं दी गई थी। दोनों लखनऊ से कार में सवार होकर अयोध्या पहुंचे थे।
रिटायर होने के बाद पहुंचे थे प्रेमानंद महाराज जी के पास
आपको बता दें विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन प्रेमानंद महाराज जी के पास गए थे। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा था- प्रसन्न हो? इस पर विराट ने मुस्कुराकर कहा था- हां।