अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹5,346 घटकर ₹1.46 लाख रह गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को इसकी कीमत ₹1.51 लाख थी।
वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। एक किलो चांदी ₹15,176 सस्ती होकर ₹2.25 लाख पर पहुंच गई है। इससे पहले 25 मार्च को चांदी ₹2.40 लाख प्रति किलो थी।
अगर पिछले कुछ दिनों की बात करें तो अमेरिका-ईरान तनाव के कारण सोना करीब 34 दिनों में ₹13,590 और चांदी ₹42,040 तक सस्ती हो चुकी है।
बता दे कि हर शहरों में अलग-अलग होते हैं सोने के दाम “क्योंकि ट्रांसपोर्ट और सिक्योरिटी खर्च होता है। एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा का खर्च जुड़ता है, जिससे कीमत बदलती है।
फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है और आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात के अनुसार कीमतों में और बदलाव हो सकता है।