ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में लुटेरों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वह दिनदहाड़े लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया से सामने आई है जहां एक महिलाकर्मचारी का सोने का मंगलसूत्र झपटकर लुटेरे फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
पता पूछने के बहाने रुके थे आरोपी
पीड़िता संध्या ने बताया कि वह आनंद फैक्ट्री में कपड़ा प्रैस करती है। 30 जून को जब वह फैक्ट्री के बाहर निकली तो इसी दौरान बाइक सवार 2 अज्ञात बाइकसवार आए और पता पूछने के बहाने रुके। इसके बाद वह थोड़ी दूर ही गए और बाइक मोड़कर वापस आ गए। इसके बाद उन्होंने मुझे बातों में फंसाकर मेरे गले पर झपटा मारा और सेने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।
CCTV फुटेज और पुलिस कार्रवाई
यह पूरी वारदात वहां लगे एक CCTV कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बाइक सवार दो लोग आते हैं और झपट्टा मारकर भाग जाते हैं। हाला की महिला दोनों के पीछे भागती हुई दिखाई दे रही है लेकिन लुटेरे वहाँ से भागने में कामयाब रहे इस घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने स्थानीय पुलिस का रुख किया। मामले की शिकायत नजदीकी पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी गई है।