ख़बरिस्तान नेटवर्क : सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक HS फूलका BJP में शामिल हो गए हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने उन्हें नई दिल्ली में पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे।
फूलका से हमारा पुराना रिश्ता
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि हमें खुशी है कि फूलका हमारी पार्टी में शामिल हुए। फूलका का नाम पूरा दुनिया जानती है। 1984 में जो हुआ, वह दंगे नहीं थे बल्कि सिख कम्युनिटी के लोगों का खून बहाया गया। 2023 में इसके एक आरोपी को सजा हुई। यह शुरू से जंग लड़ रहे हैं। फूलका से हमारा पुराना रिश्ता है। 1992 में जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो मदन लाल खुराना के एडवाइजर रहे।